गदरपुर स्वास्थ्य केंद्र के एनएचएम कर्मचारियों ने लिया 3 जून से 6 जून तक होम आइसोलेशन में जाने का निर्णय

गदरपुर  विशाल सक्सेना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के बैनर तले  गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के एनएचएम कर्मचारियों द्वारा 3 जून से 6 जून तक होम आइसोलेशन में जाने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर  एन एच एम कर्मचारियों ने  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सरना  को ज्ञापन […]

गदरपुर 

विशाल सक्सेना

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के बैनर तले  गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के एनएचएम कर्मचारियों द्वारा 3 जून से 6 जून तक होम आइसोलेशन में जाने का निर्णय लिया गया है।

गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर  एन एच एम कर्मचारियों ने  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सरना  को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि, वर्तमान में एमडी एनएचएम से वार्ता चल रही है किंतु जब तक सभी मांगों पर लिखित आदेश नहीं आ जाते तब तक एनएचएम के सभी कर्मचारी 6 जून तक होमआइसोलेशन पर रहेंगे।

इन विपरीत परिस्थितियों में जनमानस को हो रही परेशानियों हेतु एनएचएम संगठन की ओर से आम जनता से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि, सरकार की हठधर्मिता के कारण सभी एनएचएम कर्मी जनमानस की सेवा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से पुनः  मांग करते हुए कहा कि, इस मामले गंभीरता से विचार करें।

पूर्वक विचार किया जाए। यह डॉ उपेंद्र रावत ,डॉ विकास सचान, डॉ प्रशांत चौहान, डां कल्पना पाण्डे,डॉ रेखा रानी, राहुल श्रीवास्तव, नेगी, पूनम नेगी ,विपिन ,किरन, ओंकारनाथ ओझा, मोहम्मद रिजवान समेत दर्जनों मौजूद रहे।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts