अंतिम दिवस कल्याणकारी योजना निकालने पर कार्यालय में लगा लोगों का जमावड़ा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):– उत्तराखंड सरकार की छोटे काम करने वालों के लिए निकाली गई कल्याणकारी योजना में अंतिम दिवस सूचना प्रेषित होने के कारण कार्यालय में अत्यधिक भीड़ हो गई । सरकार ने दैनिक मजदूरी, फड़, छोटे दुकानदार, घरेलू काम करने वाले, प्लम्बर, पेंटर आदि छोटे मोटे काम करके जीवन यापन करने वाले परिवारों को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):

उत्तराखंड सरकार की छोटे काम करने वालों के लिए निकाली गई कल्याणकारी योजना में अंतिम दिवस सूचना प्रेषित होने के कारण कार्यालय में अत्यधिक भीड़ हो गई ।

सरकार ने दैनिक मजदूरी, फड़, छोटे दुकानदार, घरेलू काम करने वाले, प्लम्बर, पेंटर आदि छोटे मोटे काम करके जीवन यापन करने वाले परिवारों को फॉर्म भरकर जमा करने को कहा है ।

राज्य सरकार द्वारा कोरोना काल में काम धंधे से वंचित हुए लोगों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया ।

सरकार ने इसके लिए स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी(सूडा)विभाग को प्रदेश के दैनिक मजदूरी, फड़, छोटे दुकानदार, घरेलू काम करने वाले, प्लम्बर, पेंटर आदि प्रतिदिन दैनिक काम करने वाले मजदूरों को एक फॉर्म भरने को दिया ।

बीती 3 जून को एक संदेश वायरल कर विभाग ने इन सभी पत्रों को फॉर्म भरने को कहा । चार जून की सवेरे दस बजे से पहले नगर पालिका परिषद में अत्यधिक भीड़ लग गई । संदेश में लिखा गया था कि, फॉर्म आर्थिक सहायता के लिए भरा जाए, जिससे कार्यालय में भीषण भीड़ लग गई ।

नियमावली के अनुसार पंजीकृत फड़ खोखा, वाहन चालक, नौकरी पेशा, पेंशनर, व्यवसायी, नाविक, घोड़ा चालक, आजीविका कमाने वाले आदि अपात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जाएगी । सभी पत्रों को अपना पूरा विवरण समेत बैंक जानकारी देने के लिए कहा गया है ।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि, सरकार से अल्प समय में सूचना मिलने के कारण आज भीड़ लग गई है, जिसे व्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts