जुबिन नौटियाल और पहाड़ परिवर्तन समिति राहत सामग्री के साथ पहुंचे चमोली जिले के गौचर

पहाड़ परिवर्तन समिति इस कोरोना के काल मे पहाड़ी दुर्गम से दुर्गम इलाको में लगातार कोरोना राहत पहुंचाने का काम कर रही है। समिति के संस्थापक पत्रकार औऱ समाजसेवी उमेश कुमार जहाँ जहाँ राहत सामग्री ख़त्म हो रही है स्वयं हेलीकॉप्टर के माध्यम से त्वरित राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में […]

पहाड़ परिवर्तन समिति इस कोरोना के काल मे पहाड़ी दुर्गम से दुर्गम इलाको में लगातार कोरोना राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

समिति के संस्थापक पत्रकार औऱ समाजसेवी उमेश कुमार जहाँ जहाँ राहत सामग्री ख़त्म हो रही है स्वयं हेलीकॉप्टर के माध्यम से त्वरित राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज सुबह बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ उमेशकुमार धारचुला पिथौरागढ़ से चमोली जिले के गौचर हवाई पट्टी में उतरे,जहां उन्होंने स्थानीय युवाओ और सामाजिक कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उन्हें ऑक्सीमीटर , इन्फ्रा टेम्परेचर , पैरासिटामोल आदि सामग्री वितरित की ।

जुबिन नौटियाल ने स्थानीय युवाओं से बातचीत के दौरान कहा कि, इस वक्त एक एक जान कीमती है इसके लिए मुहिम जारी है।

वहीं पत्रकार उमेश कुमार ने कहा कि, इन पाहाड़ी दुर्गम क्षेत्रो में इस वक्त राहत की सबसे ज्यादा आवश्यकता है इसलिए मैं सभी पाहाड़ी जिलों का दौरा करके यथासंभव मदद कर रहा हूँ क्योंकि एक एक जान कीमती है।

उन्होंने कहा कि, इस समय राजनीति की बजाय कोरोना की कार्यनीति पर सबको केंद्रित होने की आवश्यकता है।

आपको बता दें कि, पहाड़ परिवर्तन समिति इस समय  लगातार पहाड़ी क्षेत्रो के दुर्गम से दुर्गम इलाको में पैदल मार्गो से भी राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

वहीं उमेश कुमार द्वारा सभी पहाड़ी जिलों में स्वयं राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है औऱ ये कार्य लगातार जारी है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts