संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा दिनेश धनै को पत्र

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष/पूर्व मंत्री दिनेश धनै से मिलकर अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं।

दिनेश धनै ने संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की पांच सूत्रीय मांगों को जायज मानते हुए मुख्यमंत्री को इन सभी मांगों को लेकर पत्र प्रेषित किया हैं।

दिनेश धनै ने सरकार से मांग की कि,जो लोग विगत कई वर्षों से दुर्गम क्षेत्रों में लड़खड़ाती स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती से संभाले हुए है और इस भीषण महामारी में दिन रात एक कर अपनी सेवाएं निरंतर जारी रखे हुए है इन सब बातों को मध्यनजर रखते हुए तत्काल प्रभाव से परीक्षा को निरस्त कर वर्षवार ज्येष्ठता क्रम में समायोजित किया जाए।

मांग पत्र देने वालों में श्रीमती अमिता देवी जिला अध्यक्ष ,प्रवीण रावत,अर्चना,रोशनी सुचेता,रंजीता,आशीष ,विकाश पुंडीर आदि मौजूद थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts