अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई की ऑनलाइन बैठक का आयोजन

चम्पावत :  अधिवक्ता परिषद की ऑनलाइन जिला बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री चरण सिंह त्यागी ने सभी अधिवक्ताओं से न्याय मम धर्म की सूक्ति को चरितार्थ कर समाज के अंतिम व्यक्ति के न्याय के हितों की रक्षा करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या ने अधिवक्ताओं से कहा कि, वह एकजुट होकर परिषद […]

चम्पावत : 

अधिवक्ता परिषद की ऑनलाइन जिला बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री चरण सिंह त्यागी ने सभी अधिवक्ताओं से न्याय मम धर्म की सूक्ति को चरितार्थ कर समाज के अंतिम व्यक्ति के न्याय के हितों की रक्षा करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या ने अधिवक्ताओं से कहा कि, वह एकजुट होकर परिषद को जिले में मजबूत बनाएं। जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश चन्द्र उप्रेती ने अतिथियों से अधिवक्ताओं का परिचय कराया। कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन ने वादकारियों के हितों के लिए लडक़र मजबूती से बार-बेंच की गरिमा के साथ कार्य करने को कहा।

विभाग प्रचारक नारायण ने अधिवक्ताओं से अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा ने अधिवक्ताओं से अपने हितों को लेकर जागरूक रहने को कहा। बैठक का संचालन प्रदेश मंत्री भास्कर जोशी ने किया।

जिले की अधिवक्ता परिषद् की इकाई का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें अमरनाथ वर्मा, गिरीश उप्रेती संरक्षक, निर्मल तड़ागी अध्यक्ष, दीपक जोशी महामंत्री, विजय शुक्ला, शिवकुमार गुप्ता, मनीषा उप्रेती उपाध्यक्ष, पूजा अधिकारी महिला प्रमुख, आलोक पांडेय, बबीता जोशी मंत्री, मोहित पांडेय कोषाध्यक्ष, गौरव पांडेय प्रचार-प्रसार प्रमुख, विजय राय स्वास्थ्य मंडल प्रमुख, भास्कर मुरारी न्याय केन्द्र प्रमुख, विद्याधर जोशी न्याय प्रवाह प्रमुख, रमेश उप्रेती, एलडी गहतोड़ी, गुणानंद थ्वाल, कुंदन राणा, द्वारिका शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य और पवनज्योति मनराल, हेम जोशी, सुधीर चतुर्वेदी, नवीन राणा, अमित गडक़ोटी सदस्य बनाए गए हैं।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts