बिग ब्रेकिंग:सीएम के लिए 6 विधायक सीट छोड़ने के लिए तैयार

पौड़ी लोकसभा सीट से 6 विधायक मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने के लिए तैयार है, जिनमे निर्दलीय विधायक भी है।6 विधायकों सीट छोड़ने के लिए मुख्यमंत्री को लिखित पत्र दे चुके हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 10 सितम्बर से पहले विधायकी का चुनाव जीतकर आना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री को किसी भी एक विधान […]

पौड़ी लोकसभा सीट से 6 विधायक मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने के लिए तैयार है, जिनमे निर्दलीय विधायक भी है।6 विधायकों सीट छोड़ने के लिए मुख्यमंत्री को लिखित पत्र दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 10 सितम्बर से पहले विधायकी का चुनाव जीतकर आना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री को किसी भी एक विधान सभा सीट से उप चुनाव जीतकर आना होगा।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया  कि, अब तक 6 विधायकों ने उन्हे लिखित में मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने के लिए पत्र दिया है। जिसमें एक निर्दलीय विधायक भी है।

सीट छोड़ने वालों में सबसे बड़ा नाम कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का है,जिन्होने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए मुख्यमंत्री की शपथ लेने के दिन ही बीजेपी हाईकमान को कोटद्धार विधानसभा सीट छोड़ने के लिए अवगत करा दिया था।मीडिया में भी बयान देकर हरक ने सीएम तीरथ के लिए सीट छोड़ने के लिए कह दिया है।

लैंसडान से भाजपा विधायक दिलिप रावत,यमकेश्वर से ही भाजपा विधायक रितू खंडूरी और बद्रीनाथ से भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ,धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैंडा भी सीट छोड़ने के लिए तैयार है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts