नैनीताल पहुंचे पर्यटकों पर पुलिस सख्त ! नियमों का उललंघन करने पर किया चालान

 स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को रोककर नैनीताल पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कर चेतावनी देकर छोड़ा । पर्यटकों का कहना है कि,नियमों का पालन कर ही आना चाहिए । नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के दौरान पर्यटकों को पुलिस की कड़ी कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है। वीकेंड […]

 स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को रोककर नैनीताल पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कर चेतावनी देकर छोड़ा । पर्यटकों का कहना है कि,नियमों का पालन कर ही आना चाहिए ।

नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के दौरान पर्यटकों को पुलिस की कड़ी कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है। वीकेंड मनाने के लिए नैनीताल पहुँचे पर्यटकों को देखते हुए पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया और पर्यटकों से आर.टी.पी.सी.आर.नैगेटिव रिपोर्ट और ट्रैवल पास दिखाने को कहा । दूसरे राज्यों से पहुंचे काफी पर्यटक बिना आर.टी.पी.सी.आर.की नैगेटिव रिपोर्ट और बिना अनिवार्य पास के नैनीताल में घूम रहे थे।

नियमावली के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू को प्रभावी बनाने को जारी एस.ओ.पी.में स्पष्ट लिखा है कि दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड के स्मार्ट सिटी पोर्टल देहरादून में ऑनलाइन पंजीकरण कराना और 72 घंटो के अंदर की आर.टी.पी.सी.आर.नैगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है । लेकिन पर्यटक कोविड गाईडलाइन को ताक में रखकर पहाड़ो में प्रवेश कर रहे है। नैनीताल पुलिस ने आज नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्यवाही की।

नियमों से चलने वाले पर्यटकों के अनुसार पुलिस चैकिंग नियमों के अनुसार कर रही है, जिसे मानना जरूरी है । उनका कहना है कि हमारी चैकिंग की गई और यहां नियमों का पालन कर ही आना पड़ेगा ।

 

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts