येलो अलर्ट: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

देहरादून:

मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने पांच दिन का पूर्वानुमान जारी कर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में 17 जून तक भारी बारिश होने की संभावना हैं ।आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ के लिए भूस्खलन, चट्टान गिरने, राजमार्ग, लिंक मार्ग अवरुद्ध होने, पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों और नालों में उफान आने को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 15 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। 16 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी बारिश और देहरादून में तीव्र बारिश की संभावना है।

17 को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत में भारी बारिश, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून में बारिश का अनुमान है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts