बारिश के चलते ग्वालदम कर्णप्रयाग मोटरमार्ग हुआ बन्द !

स्थान / थराली रिपोर्ट / गिरीश चंदोला शुक्रवार को सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है, वहीं दूसरी ओर ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुबह से ही कई जगहों पर पत्थर गिरने और मलबा आने के चलते मोटरमार्ग अवरुद्ध हो गया । ग्वालदम से कर्णप्रयाग […]

स्थान / थराली

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

शुक्रवार को सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है, वहीं दूसरी ओर ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुबह से ही कई जगहों पर पत्थर गिरने और मलबा आने के चलते मोटरमार्ग अवरुद्ध हो गया ।

ग्वालदम से कर्णप्रयाग तक राष्ट्रीय राजमार्ग 4 अलग अलग स्थानों पर अवरुद्ध हो गया, जिसमे से हरमनी,और नारायणबगड़ में बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया है जबकि नलगांव के समीप आमसौड़ में भी बीआरओ द्वारा कुछ ही देर में सड़क खोलने की जानकारी दी गयी है।

वहीं थराली देवाल तिराहे पर पुलिस चेक पोस्ट के समीप पिछले 5- 4 घंटे से मोटरमार्ग बन्द ही चल रहा है, हालांकि बीआरओ की मशीनरी युद्ध स्तर पर मार्ग को आवाजाही के लिए खुलवाने में लगी है लेकिन लगातार हो रही बारिश और पत्थर गिरने से सड़क को खुलवाने के लिए बीआरओ को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts