मैक्स कॉरपोरेट सर्विस ने हाईकोर्ट में कोरोना टैस्टिंग के खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर.को दी चुनौती

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय में आज हरिद्वार के मैक्स कॉरपोरेट सर्विस ने याचिका दायर कर कुंभ मेले के दौरान कोरोना की नकली टैस्टिंग के खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर.को चुनौती दी है । याचिका में कहा गया है कि, हरिद्वार के सी.एम.ओ.ने एफ.आई.आर.दर्ज करके आरोप लगाया कि कुंभ मेले में रैपिड एंटीजन टैस्ट के दौरान […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में आज हरिद्वार के मैक्स कॉरपोरेट सर्विस ने याचिका दायर कर कुंभ मेले के दौरान कोरोना की नकली टैस्टिंग के खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर.को चुनौती दी है ।

याचिका में कहा गया है कि, हरिद्वार के सी.एम.ओ.ने एफ.आई.आर.दर्ज करके आरोप लगाया कि कुंभ मेले में रैपिड एंटीजन टैस्ट के दौरान किसी तरह का फ्रॉड किया गया है । याचिका में जल्द सुनवाई की उम्मीद जताई जा रही है ।

मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के अधिवक्ता डॉ.कार्तिकेय हरि गुप्ता ने बताया कि उन्होंने न्यायालय से कहा कि उनके क्लाइंट(मुवक्किल)ने राष्ट्र स्तर पर लैबरेटरी से अनुबंध किया है । आरोप लगाया कि एफ.आई.आर.में दर्ज संबंधित चार्ज उनके खिलाफ बनते ही नहीं हैं । कहा है कि नलवा लैबोरेटरीज और डॉ.लाल चंदानी लैब्स लिमिटेड दोनों ही आई.सी.एम.आर.से मान्यता प्राप्त हैं और मैक्स कॉरपोरेट सर्विस तो केवल सेवा दाता कंपनी है ।

याची ने न्यायालय से कहा है कि, मैक्स का इस फर्जीवाड़े से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि वो भी चाहते हैं कि इस घोटाले का खुलासा हो । अधिवक्ता कार्तिकेय ने कहा कि उनकी कंपनी इस मसले में दोनों लैबों को केवल सुविधा प्रदान करने वाली है । सभी सैम्पल एकत्रित और अन्य डाटा एंट्री तो सरकार के सक्षम अधिकारियों की देखरेख में हुई थी ।

याचिकाकर्ता ने न्यायालय से कहा है कि, उन्हें सरकार की किसी भी दुर्भावना से सुरक्षा दे । इसके लिए उनके क्लाइंट ने सरकार की जांच में हर संभव मदद करने की बात कही है ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts