पुलिस को मिली बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी की कार और स्कूटी समेत 3 गिरफ्तार

स्थान – गदरपुर रिपोर्ट/विशाल सक्सेना गदरपुर पुलिस ने 19 जून की सुबह चोरी हुई कार को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि, गदरपुर पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें एक ऑल्टो कार चोरी होने की बात सामने आई थी। जिस पर दो टीमें गदरपुर […]

स्थान – गदरपुर

रिपोर्ट/विशाल सक्सेना

गदरपुर पुलिस ने 19 जून की सुबह चोरी हुई कार को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि, गदरपुर पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें एक ऑल्टो कार चोरी होने की बात सामने आई थी। जिस पर दो टीमें गदरपुर पुलिस की और एसओजी की टीम लगाकर अनेक जगह पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।

एसएसपी उधम सिंह नगर के निर्देश के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर वंदना वर्मा और स्वयं एसपी द्वारा भी इस पर लगातार निगाह रखी जा रही थी और गदरपुर पुलिस ने 3 युवकों को मसीत गांव के पास गिरफ्तार किया है। इनके पास अल्टो कार समेत एक स्कूटी भी बरामद की गई है।

एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने कहा कि यह युवक पैरोल पर छूटकर आए थे और आदतन अपराधी हैं। इनका अपराधिक इतिहास पूर्व में ही है यह लोग नशा भी करते हैं और नशा ना मिलने के कारण चोरियां लगातार कर रहे थे। गदरपुर पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया है और सुसंगत धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts