हर घर नल और जल पहुंचाने के लक्ष्य को पलीता लगाता विभाग

मोरी/पुरोला । प्रधानमंत्री की महत्तवाकांक्षी जल मिशन योजना के अंतर्गत हर घर नल और जल पहुंचाने के लक्ष्य को विभाग की अदूरदर्शिता पलीता लगा रही है। उत्तरकाशी की प्रथम  महिला आईएएस  सुमन रावत का पैतृक गांव माकुड़ी की अनुसूचित जाति बस्ती की महिलाएं  पेयजल आपूर्ति ठप होने से दो किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोत से […]

मोरी/पुरोला ।

प्रधानमंत्री की महत्तवाकांक्षी जल मिशन योजना के अंतर्गत हर घर नल और जल पहुंचाने के लक्ष्य को विभाग की अदूरदर्शिता पलीता लगा रही है।

उत्तरकाशी की प्रथम  महिला आईएएस  सुमन रावत का पैतृक गांव माकुड़ी की अनुसूचित जाति बस्ती की महिलाएं  पेयजल आपूर्ति ठप होने से दो किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोत से पीठ पर पानी ठोने को मजबूर है।

मामला जनपद उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के आराकोट बंगाण क्षेत्र के माकुडी गांव की अनुसूचित जाति बस्ती द्वारी ,भाला,श्याड़ी और याम्चा का है। जहां  पेयजल आपूर्ति ठप होने से महिलाएं और  बच्चें दो किमी दूर से प्राकृतिक जल स्रोत से पीठ पर पानी ठोने को मजबूर है।

गांव की प्रधान विनीता देवी का  कहना है कि, स्रोत में जल स्तर कम होने से अनुसूचित जाति बस्ती तक  पानी नहीं पहुंच पाता है। इस संबंध में उन्होंने जल संस्थान के अधिशिसी अभियन्ता को ज्ञापन भेजकर अन्य पेयजल स्रोत से नई पेयजल लाइन के निर्माण की मांग की है।

बहरहाल अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों की उदासीनता  लापरवाही और अदूरदर्शिता का खामयाजा अनुसूचित जाति बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

फिलवक्त प्रधान मंत्री की महत्तवाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल और जल का सपना अनुसूचित जाति बस्ती के लिए सपना बनकर रह गया है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts