उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी के परिजनों में खुशी की लहर

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी के परिजनों में खुशी की लहर फैल गई । पुष्कर की माता और बहन ने खुशी का इजहार करते हुए उनसे राज्य के लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई है । उनके घर में समर्थकों […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी के परिजनों में खुशी की लहर फैल गई । पुष्कर की माता और बहन ने खुशी का इजहार करते हुए उनसे राज्य के लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई है । उनके घर में समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाकर जमकर ठुमके लगाए ।

मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट के रहने वाले पुष्कर धामी के पिता भारतीय फौज से सेवानिवृत्त हुए हैं । उनका जीवन उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में बीता जहां से उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण की और छात्र राजनीति में प्रवेह किया ।

पुष्कर खटीमा से ही विधायक के लिए चुनाव लड़े और इस बार दूसरा टर्म दोबारा जीतकर विधानसभा पहुंच गए हैं । उन्होंने सरकार का हिस्सा बनकर एक बार भी काम नहीं किया जबकि वो लंबे समय से संगठन के लिए कार्य करते रहे हैं । उनके खटीमा के नगरा तराई गांव में ढोल नगाड़ों के बीच समर्थक खूब थिरके ।

पुष्कर सिंह धामी की माता बिशना देवी ने खुशी के आंसू पोछते हुए कहा कि, उनसे लोग कहा करते थे कि पुष्कर मुख्यमंत्री बनेगा, वो देश में नाम करेगा । आज ये दिन आ गया है और वो चाहती हैं कि पुष्कर लोगों के लिए अच्छे काम करें । इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्राध्यक्ष जे.पी.नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई है कि पुष्कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे । उन्होंने आशा की है कि पुष्कर राज्य के लिए अच्छे काम करेंगे ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts