सरकारी और निजी प्रॉपर्टी में स्प्रे पेंटिंग बनाने वाले युवक से पुलिस ने की पूछताछ

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  नैनीताल शहर के चारों तरफ संदिग्ध ग्रेफीटी(वॉल पेंटिंग)बनाने वाले युवक को पुलिस ने हल्द्वानी रोड में पेंटिंग करते हुए पूछताछ के लिए पकड़ा । पुलिस ने कुछ राष्ट्र विरोधी जानकारी नहीं मिलने पर 81 पुलिस एक्ट में चालान किया । पुलिस ने युवक के घर का पता रखकर हिदायत उसे देककर छोड़ […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

नैनीताल शहर के चारों तरफ संदिग्ध ग्रेफीटी(वॉल पेंटिंग)बनाने वाले युवक को पुलिस ने हल्द्वानी रोड में पेंटिंग करते हुए पूछताछ के लिए पकड़ा । पुलिस ने कुछ राष्ट्र विरोधी जानकारी नहीं मिलने पर 81 पुलिस एक्ट में चालान किया । पुलिस ने युवक के घर का पता रखकर हिदायत उसे देककर छोड़ दिया है ।

नैनीताल में पिछले एक माह से सरकारी और निजी प्रॉपर्टी में कोई अज्ञात व्यक्ति स्प्रे पेंटिंग से अजीबो गरीब डिजाइन बना रहा है । नैनीताल शहर और उसके चारों तरफ बनाए गए इन डिजाइनों को देखने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया ।

इसी तरह चारों तरफ अंग्रेजी में ‘विन’ ‘व्हाट्स इन नेम’ ‘लांग लिव ग्रास’ और त्रिशूल, लव डिजाइन, घूंसा(पंच)आदि बनाया गया है । इस पेंटर ने पिछले कुछ समय से नैनीताल की ठंडी सड़क, मॉल रोड, कैलाखान रोड, पंगोट रोड, हल्द्वानी रोड, टिफ़िन टॉप, अयारपाटा, जू रोड, समेत अन्य कई जगहों में अश्लील चित्र, ‘विन’ आदि संदिग्ध और गोपनीय चित्र बनाने गए थे । नैनीताल के सभी जागरूक लोग इस बात की चर्चा और चिंता कर रहे थे कि ये ग्रेफीटी कहीं किसी खतरनाक साजिश का हिस्सा तो नहीं । अनुमान लगाया जा रहा है की ‘लांग लिव ग्रास’ ‘व्हाट्स इन नेम’ जैसी बातें या ये डिजाइन कुछ न कुछ जरूर कहना चाहती हैं । देश के खिलाफ पाकिस्तान, चीन, माओवाद, नक्सलवाद, खालिस्तान आदि की साजिश से भी इसे जोड़ा जा सकता है ।

तल्लीताल के एस.ओ.विजय मेहता ने बताया कि शिकायतों के बाद उसे पकड़ा गया और उसने बताया कि ‘व्हाट्स इन नेम'(नाम में क्या है?)लिखा गया है । उन्होंने कहा कि युवक ने बताया कि उसने पूरे क्षेत्र में ये पेंटिंग बनाई है और ये उसका शौक है । उन्होंने युवक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है और उसे दोबारा इस तरह का पेंट नहीं करने की हिदायत दी है ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts