महिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया विधायक राठौर का पुतला दहन

गुलरभोज   नगर पंचायत गुलरभोज मुख्य तिराहे पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा रीना कपूर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हरिद्वार के विधायक सुरेश राठौर का पुतला दहन किया।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कोर्डिनेटर मनोज कुमार पटेल एव कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने पहुचकर अपनी […]

गुलरभोज

 

नगर पंचायत गुलरभोज मुख्य तिराहे पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा रीना कपूर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हरिद्वार के विधायक सुरेश राठौर का पुतला दहन किया।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कोर्डिनेटर मनोज कुमार पटेल एव कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने पहुचकर अपनी सहभागिता दर्ज की।

 

मुख्य मंत्री नही भाजपा बदलो, अपराधी को सजा दो,भाजपा सरकार हाय हाय के जोरदार नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला।

 

इस दौरान कांग्रेस महिला जिलाध्यक्षा रीना कपूर ने कहा भाजपा सरकार में महिलाए असुरक्षित महसूस करती है।महिलाओं के प्रति अपराधों का स्तर इस भाजपा सरकार के कार्यकाल में इतना बढ़ गया है कि विधायक जैसे लोग भी महिलाओं को हैवानियत की नजरों से देखते है।

 

उन्होंने कहा जो कृत्य हरिद्वार के विधायक सुरेश राठौर ने महिला के साथ किया है उसकी माफी नही कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए । ऐसे विधायक को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है ।भले स्वास्थ सेवाओ की बात हो या कानूनी व्यवस्था की ।भाजपा सरकार के विधायक और मंत्री भृष्टाचार में लिप्त हो चुके है और उन्हें जनता के दर्द से कुछ लेना देना नही है।

 

पुतला दहन करने वालो में कोर्डिनेटर मनोज पटेल,जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्षा रीना कपूर,नगर अध्यक्ष नाजमा बेगम, पायल बजाज,ब्लॉक अध्यक्ष रेखा रावत, नासिर हुसैन,वरिष्ठ महिला कांग्रेसी ममता हालदार, रूपवती,लक्ष्मी राय, गीता दुमका, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर,मन्नू चौधरी (मोहनीश कुमार),गुरबाज सिंह विर्क सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts