सतपुली वन रेंज ने पाखरी में मनाया वन महोत्सव सप्ताह ।

सतपुली । वन विभाग द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाये जाने वाले वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत वन रेंज सतपुली द्वारा सतपुली वन रेंज सहित विभिन्न गांवो में वृक्षारोपण किया जा रहा है । जिसके तहत सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में ग्राम में पाखरी में सिल्वर ओक, अमरूद, […]

सतपुली ।

वन विभाग द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाये जाने वाले वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत वन रेंज सतपुली द्वारा सतपुली वन रेंज सहित विभिन्न गांवो में वृक्षारोपण किया जा रहा है । जिसके तहत सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में ग्राम में पाखरी में सिल्वर ओक, अमरूद, कचनार आदि का वृक्षारोपण किया गया ।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चन्द्र जोशी ने कहा कि, वन विभाग द्वारा मनाये जा रहे वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत सतपुली वन रेंज के विभिन्न गांवो में फलदार व छायादार वृक्षो का वृक्षारोपण किया जा रहा है । जिसके तहत अभी तक वन रेंज सतपुली, लाटखाल, बस्यूर, पाखरी आदि गांवो में वृक्षारोपण किया गया है । जो की लगातार 7 जुलाई तक तक किया जायेगा ।

वन महोत्सव के दौरान उप वन क्षेत्राधिकारी सहदेव सिंह, अशोक कुमार, शसकू दास, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, प्रदीप राणा, नन्दा राणा, मनीष, अनिल, वृन्दावन आदि रहे ।

 

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts