कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में युवा कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और घोटाले में लिप्त भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया । तल्लीताल के गांधी चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर, बैनर, पोस्टर लेकर विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द इस महंगाई […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में युवा कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और घोटाले में लिप्त भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया ।

तल्लीताल के गांधी चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर, बैनर, पोस्टर लेकर विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द इस महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।

कांग्रेसियो ने आरोप लगाया कि, जब से भाजपा सरकार आई है तभी से उत्तराखंड का युवा बेरोजगार हो गया है, जहां एक ओर चीजों की कीमत आसमान छूते जा रही है वही मध्यवर्गीय परिवार का हाल और भी बदतर होते जा रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस संगठन के कई दलों ने प्रतिभाग किया जिसमें महिला कांग्रेस, विधिक प्रकोष्ठ, सेवादल, एन.एस.यू.आई., यूथ कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता इस महंगाई विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और डबल इंजिन की सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts