पुलिस की जायज मांगो को लेकर 5 दिन के धरने पर बैठे यूकेडी केंद्रीय महामंत्री

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल पुलिस को 4600 ग्रेड पे दिए जाने की जायज मांगों को लेकर 7 जुलाई को 5 दिन के धरने पर बैठे हैं । उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल माननीय मुख्यमंत्री जी को उन्हीं की चिट्ठी उन्हीं को याद दिलाने के लिए अपने आवास पर […]

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल पुलिस को 4600 ग्रेड पे दिए जाने की जायज मांगों को लेकर 7 जुलाई को 5 दिन के धरने पर बैठे हैं ।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल माननीय मुख्यमंत्री जी को उन्हीं की चिट्ठी उन्हीं को याद दिलाने के लिए अपने आवास पर धरने पर बैठ गए हैं ।

उक्रांद महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि, दिनांक 16 मई 2021 को खटीमा के विधायक श्री पुष्कर सिंह धामी जी तत्कालीन मुख्यमंत्री जी को चिट्ठी लिखी थी ।

उसी चिट्टी की याद दिलाने के लिए क्योंकि अब वह उत्तराखंड के मा० मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

उक्रांद महामंत्री सुशील उनियाल ने कहां कि, कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के शुरुआती दिनों से ही समस्त पुलिस कर्मियों अपने मनोबल के साथ बिना भय के अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा भाव से दे रहे हैं ,ऐसे में उनके मनोबल एवं निष्ठा में विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने एक स्वर में कहा कि, जब तक पुलिस कर्मियों की मांगें पूरी नहीं होती तो प्रदेश भर में उत्तराखंड क्रांति दल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts