गुड न्यूज़ :16 जुलाई को होगी वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा

अनुज नेगी देहरादून। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी ख़बर सामने आई है।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कोरोना के कारण स्थगित हुई परीक्षाओं को आयोजित कराने की तैयारी शुरू कर दी है।आयोग 16 जुलाई को वन दरोगा की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। वन दरोगा की परीक्षा […]

अनुज नेगी

देहरादून।

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी ख़बर सामने आई है।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कोरोना के कारण स्थगित हुई परीक्षाओं को आयोजित कराने की तैयारी शुरू कर दी है।आयोग 16 जुलाई को वन दरोगा की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।

वन दरोगा की परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी।इस तरह आयोग की ओर से कराई जा रही यह इस साल की पहली ऑनलाइन परीक्षा होगी।

गौरतलब है कि, पिछले साल कोरोनाकाल में आयोग की ओर से पहली बार टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं इस साल 16 जुलाई को वन दरोगा परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही है, जिसमें 80 हजार अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि, 16 जुलाई को प्रस्तावित वन दरोगा परीक्षा को लेकर आयोग की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के सभी 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।

सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि, इस साल ऑनलाइन परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से कुछ राहत भी दी जा रही है। पहले जहां ऑनलाइन परीक्षा में 100 सवालों के लिए दो घंटे दिए जाते थे, वहीं अब कोरोना काल में आयोग सवालों की संख्या को घटाकर 80 कर सकता है और समय सीमा भी डेढ़ घंटे कर दी गई है।

वहीं आयोग ने अगस्त में भी कुछ परीक्षाओं का कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत अगस्त माह में सहायक अध्यापक (एलटी) और सहायक लेखाकार के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आयोग के सचिव संतोष बडोनी की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि, जल्द ही आयोग इस साल किसी अन्य परीक्षा को भी ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करेगा। हालांकि यह परीक्षा कौन सी होगी फिलहाल यह निर्धारित नहीं किया गया है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts