हादसा : तीन वाहनों की टक्कर से सड़क जाम,घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की कार स्थानीय लोगों की कार से मोड़ पर भिड़ गई । हादसे में एक व्यक्ति के चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया गया। नैनीताल से भवाली जाने के मार्ग में जोखिया स्थित मनसा देवी मंदिर के समीप लंबा मोड़ काटने के कारण एक पर्यटक का […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की कार स्थानीय लोगों की कार से मोड़ पर भिड़ गई । हादसे में एक व्यक्ति के चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

नैनीताल से भवाली जाने के मार्ग में जोखिया स्थित मनसा देवी मंदिर के समीप लंबा मोड़ काटने के कारण एक पर्यटक का वाहन स्थानीय वाहन से जा भिड़ा ।

राहगीर नीतीश कुमार ने बताया कि, पर्यटक और स्थानीय व्यक्ति के वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण काफी टूट फूट हो गई । नैनीताल से टोयोटा गाड़ी संख्या यू.के.04 ए.बी.7488  लेकर जा रहे स्थानीय व्यक्ति के पीछे से एक आल्टो टैक्सी संख्या यू.के.04 टी.ए.1425 भी श्रातिग्रस्त हो गई ।

सड़क पर तीन वाहनों की टक्कर से सड़क जाम हो गई । पर्यटक के चोट लगने के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्ब्युलेंस सेवा को तत्काल बुलाया और चोटिल को नैनीताल के बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया,जहां घायल की तबियत ठीक है ।

घटना की सूचना देर में पुलिस को दी गई । बताया जा रहा है कि, गाड़ी के नुकसान को लेकर तीनों के बीच आपसी रजामंदी हो गई है ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts