पेयजल मंत्री करेंगे उपनल के 100 अभियंताओं की नियुक्ति,2023 तक हर घर पानी पहुंचाने का दावा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कर्मचारियों की कमी बताते हुए उपनल के माध्यम से 100 अभियंताओं की नियुक्ति करने पर विचार किया है । उन्होंने 2023 तक हर घर पानी पहुंचाने का दावा भी किया है ।        पिथौरागढ़ से चलकर नैनीताल पहुँचे काबीना मंत्री बिशन सिंह चुफाल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कर्मचारियों की कमी बताते हुए उपनल के माध्यम से 100 अभियंताओं की नियुक्ति करने पर विचार किया है । उन्होंने 2023 तक हर घर पानी पहुंचाने का दावा भी किया है ।

       पिथौरागढ़ से चलकर नैनीताल पहुँचे काबीना मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नैनीताल वल्ब में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पत्रकारों से मुलाकात की । 

उन्होंने नैनीताल जिले में बढ़कर आए पानी के बिलों को लेकर कहा कि, जल्द ही अधिकारियों से वार्ता करने के बाद इसका समाधान निकाला जाएगा। वर्षा जल संग्रहण को लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाए जाने की भी बात उन्होंने कही । 

पेयजल मंत्री ने कहा कि, 2023 तक प्रदेश के हर व्यक्ति को पानी देने का लक्ष्य रखा गया है। पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में पंपिंग योजनाओं से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जल संस्थान और जल निगम में कर्मियों की भारी कमी है, जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए आयोग की ओर से अभियंता पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। साथ ही जल्द उपनल के माध्यम से जल संस्थान में 50 और पेयजल निगम में 50 अभियंताओं की नियुक्ति की जाएगी।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts