विधवा पेंशन के लिये मार लिये बुजुर्ग ने 6 चक्कर, तब भी नही हुई पेंशन

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल  सतपुली : कहते हैं कि गरीब, लाचार ,अकेले का कोई नहीं होता, यदि होता तो आज 70 साल की बुजुर्ग लक्ष्मी देवी को पेंशन   मिल रही होती।  जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली की लक्ष्मी देवी पत्नी आलम सिंह आयु 70 वर्ष ने विधवा पेंशन कराने के लिए तहसील सतपुली , […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल 

सतपुली :

कहते हैं कि गरीब, लाचार ,अकेले का कोई नहीं होता, यदि होता तो आज 70 साल की बुजुर्ग लक्ष्मी देवी को पेंशन 

 मिल रही होती। 

जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली की लक्ष्मी देवी पत्नी आलम सिंह आयु 70 वर्ष ने विधवा पेंशन कराने के लिए तहसील सतपुली , नगर पंचायत ऑफिस सतपुली में कई चक्कर लगा लिए सभी जरूरी डोकुमेंट दे दिये 6 बार , उपजिलाधिकारी अधिकारी सतपुली ने भी लक्ष्मी देवी की फाइल समाज कल्याण विभाग पौड़ी को भी भेजी , लेकिन किस्मत देखो गरीब लाचार बुजुर्ग की वहा से भी फाइल रिजेक्ट होकर वापस आ गई । 

 बुजुर्ग लक्ष्मी देवी की जुबानी सुने 

https://youtu.be/NPBMkGKlsuk

बुजुर्ग महिला कल फिर से पेंसन के डॉक्युमेंट बनाने के लिए आई थी । परिवार रजिस्टर की नकल के लिए नगर पंचायत ऑफिस गई, लेकिन वहा पर एक ही कर्मचारी होने के कारण उसे परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिली ।  लक्ष्मी देवी मायूस होकर कहती है कि, कई बार कागज दे दिया sdm साहब तक से मिल गई लेकिन तब भी पेंशन नही मिल पाई ।  

 

 

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts