बिग ब्रेकिंग : कावड़ यात्रा हुई स्थगित

कावड़ यात्रा को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया हैं ,इस साल भी कावड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है।

 पिछले साल की तरह ही इस साल भी कावड़ यात्रा नहीं होगी ।इस साल भी कावड़ प्रेमियों को निराशा ही हाथ लगी हैं ।

संक्रमण के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है , जिसके तहत इस साल भी कावड़ यात्रा संचालित नहीं की जाएगी। 

पिछले साल भी कावड़ यात्रा संचालित ना होने और वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते लागू कर्फ्यू की वजह से व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

जिसकी वजह से हरिद्वार के व्यापारी लंबे समय से कावड़ यात्रा संचालित करने की मांग कर रहे हैं कि कावड़ यात्रा संचालित की जाए जिससे उनको थोड़ी राहत मिल सके।

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पिछले महीने ही कावड़ यात्रा को स्थगित कर दिया था लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद  शुरुआती दिनों में कावड़ यात्रा संचालित करने पर जोर दिया और उस दौरान मुख्यमंत्री ने तर्क दिया था कि, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।जिसके बाद मंगलवार को सचिवालय में हुई कावड़ यात्रा को लेकर बैठक में अंतिम निर्णय ले लिया गया है जिसके तहत इस साल भी पिछले साल की तरह की कावड़ यात्रा संचालित नहीं होगी।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts