बिग ब्रेकिंग : कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

आज हुई कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी हैं ।

कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिनमे से 8 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई।

जानिए कैबिनेट  के महत्वपूर्ण निर्णय 

  1. वन निगम में डेलीवेज वालों के भर्ती मामले में CAG की आपत्तियों के बाद मामलों में उप समिति का गठन
  2. देहरादून महा योजना 2025 के तहत सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को दफ्तर निर्माण की छूट
  3. 3 सरकारी मेडिकल कॉलेज के संचालन हेतु 501 पदों के सृजन का निर्णय लिया गया। 45 सुपरस्पेशलिस्ट के पदों के सृजन का निर्णय
  4. 4000 से कम आय वाले विकलांगों को अंतोदय योजना तथा 15000 से कम आय वाले विकलांग परिवारों को प्राथमिक खाद्यान्न योजना में शामिल करने का निर्णय
  5. कोविड के कारण प्रतियोगी परीक्षाएं में उम्र सीमा खत्म होने वाले छात्रों के लिए अधिकतम उम्र में 1 वर्ष की छूट दी गई।
  6. हाईकोर्ट में विचाराधीन परिवहन से जुड़े कर्मचारियों की सैलरी से जुड़े मसले पर मुख्यमंत्री फैसला लेंगे
  7. लखवाड़ बियासी जल विद्युत योजना के लिए रेशम से जुड़ी 14.5 एकड़ जमीन सरकार वापस लेगी
  8. जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर को भूमि निशुल्क दिए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी, 2013 में तत्कालीन सीएम ने की थी घोषणा

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts