पत्रकार उमेश कुमार की देहरादून सिन्धवाल पुल जनहित याचिका पर सरकार का जवाब तलब।

उत्तराखण्ड।  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के मीडिया सलाहकार द्वारा देहरादून के सिन्धवाल गाँव मे खरीदी गयी 47 बीघा जमीन को करोड़ो रूपये के पुल से जोड़ने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार का जवाब तलब किया है।  जानकारी के लिए आपको बता दें कि, पत्रकार उमेशकुमार की याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला […]

उत्तराखण्ड।

 पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के मीडिया सलाहकार द्वारा देहरादून के सिन्धवाल गाँव मे खरीदी गयी 47 बीघा जमीन को करोड़ो रूपये के पुल से जोड़ने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार का जवाब तलब किया है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, पत्रकार उमेशकुमार की याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला देते हुए कहा कि, सरकार इस मामले में जवाब दे। 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सरकार के मीडिया सलाहकार  ने सिन्धवाल गाँव मे 47 बीघा जमीन खरीदी थी ,इसके लिए तत्कालीन त्रिवेन्द्र  सरकार ने बाकायदा करोड़ो का पुल पीडब्ल्यूडी के माध्यम से वहां बनवाया ।

ये एक ऐसा पुल था जो सबसे जल्दी बनकर तैयार हुआ था जबकि इस पुल से आम जनमानस कोई भी लाभ नही था।

 यूँ कहा जा सकता है कि, अपने लोगो को फायदा पहुंचाने के लिए त्रिवेन्द्र रावत ने इस पुल का निर्माण करवाया था ।जिस पर हाईकोर्ट ने पत्रकार उमेशकुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से इसपर जवाब मांगा है।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts