नैनीझील में मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो.एन.एस.राणा का शव,शोक का माहौल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखण्ड की नैनीझील में कुमाऊं विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो.एन.एस.राणा का शव नैनीझील से मिलने पर शोक का माहौल है । पुलिस ने शव को झील से निकालकर कानूनी कार्यवाही शुरू की । कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी.परिसर से वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए 70 वर्षीय प्रो.राणा नैनीताल के रामजे क्षेत्र में रहते थे […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखण्ड की नैनीझील में कुमाऊं विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो.एन.एस.राणा का शव नैनीझील से मिलने पर शोक का माहौल है । पुलिस ने शव को झील से निकालकर कानूनी कार्यवाही शुरू की ।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी.परिसर से वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए 70 वर्षीय प्रो.राणा नैनीताल के रामजे क्षेत्र में रहते थे । प्रो.राणा का एक पुत्र कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षक है तो दूसरा भारतीय नौसेना में अधिकारी है ।

 प्रो.राणा की लड़की शिक्षिका है जबकि पत्नी गृहणी है । ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज प्रोफेसर राणा प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक किया करते थे । 

शक जताया जा रहा है कि, आज सवेरे प्रोफेसर दवा लेने के बाद बिना कुछ खाए मॉर्निंग वॉक के लिए निकल गए होंगे । उन्हें ठंडी सड़क पार करते समय झील से लगे रेलिंग में चक्कर आया होगा और संतुलन खोकर वो झील में गिर गए होंगे । 

राहगीरों ने उनके शव को झील में उतराते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कानूनी कार्यवाही शुरू की । इस बीच परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए । पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts