सौर ऊर्जा प्लांट के नाम पर बाहरियों ने कब्जा दिए ग्रामीणों के गौचर व राजस्व भूमि चारागाह

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल  सतपुली :  उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अचानक बाहरी लोगों का यहाँ पर बसना होटल या अन्य बड़े प्रोजेक्टों के रूप में यहाँ के निवासियों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है । बात पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक के डंडा गांव की है, जहाँ पर किसी बाहरी स्टेट के व्यक्ति […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल 

सतपुली : 

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अचानक बाहरी लोगों का यहाँ पर बसना होटल या अन्य बड़े प्रोजेक्टों के रूप में यहाँ के निवासियों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है ।

बात पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक के डंडा गांव की है, जहाँ पर किसी बाहरी स्टेट के व्यक्ति द्वारा सौर्य ऊर्जा प्लांट लगाया जा है ।

जिसके लिए दलालों से मिलकर ग्रामीणों की भूमि को ओने पौने दामों में खरीदकर या फिर कुछ लीज पर लेकर ये प्रोजेक्ट यहाँ पर लग रहा है ।न तो इस प्रोजेक्ट पर ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है न ही कुछ और ।

सौर्य ऊर्जा प्लॉट के नाम पर कार्यदाही संस्था ने ग्रामीणों के चारागाह व गांव की राजस्व भूमि कब्जा दी है और जोर सोर से गांव के जंगलों को काटा जा रहा है। जिसके कारण जंगली जानवरों ने गांव वासियो का जीना मुहाल कर दिया है जंगल में पेड़ आदि कटने से जानवर अब गाओं का रुख कर रहे हैं ।

गांव वासियो का कहना है कि, उनके द्वारा प्रसाशन को भी सूचित किया गया लेकिन उक्त प्रोजेक्ट पर कोई कार्यवाही नहीं हुई उसका कार्य बदस्तूर जारी है।

पता चला है कि, अभी यहाँ पर अन्य गाओं में ये प्रोजेक्ट लग रहे हैं जिसमे की भारी मात्रा में पेड़ो का कटान हो रहा है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts