पुलिस चौकी को ही बनाया युद्ध का मैदान,जमकर हुई मारपीट

उधम सिंह नगर। रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी देखते ही देखते युद्ध का मैदान बन गई। और दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में कई लोग गंभीर घायल हो गए है।इस घटना से हड़कंप मचा हुआ हैं । जानकारी के अनुसार, घटना रुद्रपुर के इंदिरा नगर कॉलोनी की है। यहां बीती देर रात कमीशन […]

उधम सिंह नगर।

रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी देखते ही देखते युद्ध का मैदान बन गई। और दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में कई लोग गंभीर घायल हो गए है।इस घटना से हड़कंप मचा हुआ हैं

जानकारी के अनुसार, घटना रुद्रपुर के इंदिरा नगर कॉलोनी की है। यहां बीती देर रात कमीशन के पैसों के लिए इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी तीन लोग सागर अरोड़ा के घर गए हुए थे। जहां पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि, एक पक्ष शिकायत लेकर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचा। जहां दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। और पुलिस चौकी को ही अखाड़ा बना दिया। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना को देख पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया। मामले को संभालने के लिए पुलिस को आसपास के थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। जिसके बाद मामले को शांत कराया जा सका।

अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घायलों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts