बिग ब्रेकिंग  : आईएएस के बंपर तबादले। आर राजेश कुमार नये डीएम  

सचिवालय में आज आईएएस  बंपर तबादले हो गए। आशीष श्रीवास्तव को हटाकर आर राजेश कुमार को देहरादून का नया डीएम बनाया गया है। बृजेश कुमार संत को एमडीडीए के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई है। नीरज खैरवाल से ऊर्जा विभाग वापस लेकर उन्हें परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। दीपक रावत को […]

सचिवालय में आज आईएएस  बंपर तबादले हो गए।

आशीष श्रीवास्तव को हटाकर आर राजेश कुमार को देहरादून का नया डीएम बनाया गया है।

बृजेश कुमार संत को एमडीडीए के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई है। नीरज खैरवाल से ऊर्जा विभाग वापस लेकर उन्हें परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। दीपक रावत को कुंभ मेला अधिकारी के पद से हटाकर यूपीसीएल और पिटकुल तथा उरेडा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

रणवीर सिंह चौहान को आबकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मनीषा पवार से कृषि विभाग हटाकर उन्हें अपर मुख्य सचिव वित्त बनाया गया है।

आनंद वर्धन को ग्रह और कारागार की जिम्मेदारी दी गई है। आरके सुधांशु से ग्रामीण निर्माण विभाग हटा दिया गया है।

आर मीनाक्षी सुंदरम को कृषि विभाग दिया गया है।।

नीतीश कुमार झा को पंचायती राज सचिव और निदेशक बनाया गया है।

राधिका झा से ऊर्जा विभाग वापस लेकर उन्हें विद्यालय शिक्षा का सचिव और औद्योगिक विकास का सचिव बनाया गया है।  सौजन्य को ऊर्जा तथा वैकल्पिक ऊर्जा का सचिव बनाया गया है। मुरगेशन को खेल और युवा कल्याण विभाग का भी सचिव बनाया गया है।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts