मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक का हुआ आयोजन।

दिनेशपुर ।  दिनेशपुर बाजार साप्ताहिक बन्दी रविवार के स्थान पर अन्य दिन करने हेतु व्यापारियों की हुई बैठक में हंगामे के बाद यथा स्तिथि रविवार को ही बंदी का निर्णय लिया गया । हालाकि इस दौरान व्यापारियों में खासी गहमागहमी का माहौल रहा ।  मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक […]

दिनेशपुर । 

दिनेशपुर बाजार साप्ताहिक बन्दी रविवार के स्थान पर अन्य दिन करने हेतु व्यापारियों की हुई बैठक में हंगामे के बाद यथा स्तिथि रविवार को ही बंदी का निर्णय लिया गया । हालाकि इस दौरान व्यापारियों में खासी गहमागहमी का माहौल रहा । 

मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत चैयरमैन सीमा सरकार ने की । बैठक का तमाम व्यपारियों की मांग थी दिनेशपुर बाजार का अवकाश रविवार के स्थान पर अन्य दिन रखा जाए । देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग ने अवकाश का दिन रविवार ही रखने का प्रस्ताव रखा इस दौरान व्यापारियों की आपस मे नोंकझोंक हुई । बाद में हंगामा बढ़ता देख वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु सरकार सहित अन्य लोगों में मामले को शांत किया और सर्वसम्मति से साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार ही रहने का निर्णय लिया गया ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts