कई लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे कवींद्र इष्टवाल

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

कांग्रेस प्रदेश सचिव युवा नेता कवींद्र इष्टवाल के नेतृत्व में उन पर भरोसा करते हुए आज कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। युवा नेता कवींद्र इष्टवाल लगातार कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को मजबूती देने में जुटे हैं।

चौबट्टाखाल में आयोजिक कार्यक्रम में लोग कांग्रेस में शामिल हुए। कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि आज से विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंकर पार्टी को मबूती देने का काम करेंगे।

आज बालम सिंह रावत, जगदीश रावत झलपाड़ी, दरबान सिंह, दीपक गुसांईं ड्यूला, कैप्टन, ध्यान सिंह रावत और अन्य साथी सम्मिलित हुये। ब्लाक अध्यक्ष अरूणोदय बिष्ट, कोषाध्यक्ष कैप्टन कुलवन्त सिंह, पूर्व यूथ अध्यक्ष लाल सिंह भण्डारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष यशपाल सिंह, दीपक सिंह, लक्ष्मण पाल, प्रधान दर्शन सिंह भण्डारी, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, संजय सिंह किमगड़ी, गोकुल सिंह, राम सिंह, मेहरबान सिंह, राम सिंह, विनोद, भूप सिंह किमगड़ी चौपड़ा, कांती देवी चौपड़ा, सोनू श्रीकोट, बिजेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके तहत पौध रोपण किया गया। साथ ही लोगों घर-घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से मिलने का का कार्यक्रम भी शुरू किया गया।

इस दौरान बिलोचन प्रसाद, रमेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजू पूर्व प्रधान गवाणी और भूरा समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts