आवारा घूमने वाले पशुओं पर नियन्त्रण के लिए “ऑपरेशन कामधेनु” की हुई शुरूवात

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल   जनपद में सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं के कारण अक्सर यातायात अवरुद्ध होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होने एवं इन पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनायें घटित होने तथा आवारा घूमने वाले पशुओं पर नियन्त्रण लगाये जाने हेतु जनपद स्तर पर “ऑपरेशन कामधेनु” की शुरूवात की गयी है।   […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

 

जनपद में सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं के कारण अक्सर यातायात अवरुद्ध होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होने एवं इन पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनायें घटित होने तथा आवारा घूमने वाले पशुओं पर नियन्त्रण लगाये जाने हेतु जनपद स्तर पर “ऑपरेशन कामधेनु” की शुरूवात की गयी है।

 

जिसमें जनपद के थाना प्रभारी पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार तथा लक्ष्मणझूला को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अभियान के दूसरे चरण में अपने पशुओं का पशुपालन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराये जाने हेतु आमजन को 03 दिन तक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार एवं लक्ष्मणझूला थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पब्लिक एड्रैस सिस्टम एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को अपने पशुओं का रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित क्षेत्र के पशुपालन विभाग से कराने, अपने पशुओं को सड़कों पर आवारा न छोड़े जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है।

 

सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं के कारण अक्सर यातायात अवरुद्ध हो जाता है ।साथ ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा इन पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनायें घटित होने की पूर्ण सम्भावनायें बनी रहती हैं।

 

साथ ही बताया गया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने पशु का रजिस्ट्रेशन नही कराया जाता है या पशु को सड़क पर आवारा छोड़ता है तो उस व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम- 2007 के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। जनपद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन कामधेनु” अभियान लगातार जारी हैं।

 

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts