पुलिसकर्मियों के परिजनों ने गांधी पार्क में ग्रेड पे को लेकर किया आंदोलन

रविवार को पुलिसकर्मियों के परिजनों ने गांधी पार्क में ग्रेड पे को लेकर आंदोलन किया । पुलिस जवानों के ग्रेड-पे के मसले पर परिजन सड़क पर उतर आए हैं। देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद रविवार को बड़ी संख्या परिजन देहरादून में गांधी पार्क पर पहुंच गए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करने की भी कोशिश की ,परंतु पुलिस के समझाने पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकी।

प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को राजनीतिक रूप देने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस सहित अन्य क्षेत्रीय दलों ने भी उद्घोष किया।इन्होंने पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। गांधी पार्क के सामने पुलिस के परिजनों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

ग्रेड-पे को लेकर सरकार ने कैबिनेट की उपसमिति गठित कर रिपोर्ट मांगी है। इसके बावजूद पुलिस के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। वे इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि आज ग्रेड पे विसंगति  को लेकर पुलिसकर्मियों के परिजनों ने रविवार को प्रदेश के कई शहरों में धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक पुलिस मुख्यालय इस मामले में लगातार अपने जवानों का पक्ष सरकार के सामने रख रहा है। उन्होंने पुलिस परिजनों से अपील भी की थी कि वह संयम बनाएं रखें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts