बिग ब्रेकिंग : आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले

नवनियुक्त सीएम लगातार राज्य में अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल कर रहे हैं।

शनिवार देर रात मुख़्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य आईएएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिए गए हैं। तबादले की जारी लिस्ट में 34 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

जानिए आईएएस अधिकारियों के तबादले :-

  1. राधा रतूड़ी को मिली अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी।
  2. दिलीप जावलकर को बनाया गया स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली।
  3. एसए मुरुगेशन को सचिव लघु सिंचाई से किया अवमुक्त।
  4. पंकज पांडे को सचिव गन्ना चीनी प्रबंधन निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन की जिम्मेदारी।
  5. हरीश चंद्र सेमवाल बने सचिव लघु सिंचाई तथा धर्मस्व एवं संस्कृति।
  6. भूपाल सिंह मनराल से हटाया गया सचिव प्रभारी सचिवालय प्रशासन।
  7. चंद्रेश कुमार यादव को सचिव प्रभारी गन्ना चीनी तथा प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन पद से किया अवमुक्त।
  8. दीपक रावत को कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
  9. विजय कुमार यादव को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  10. डॉ आर राजेश कुमार बने सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून।
  11. विनय शंकर पांडे बने जिलाधिकारी, हरिद्वार साथ ही उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण।
  12. विनोद कुमार सुमन बने सचिव प्रभारी सचिवालय प्रशासन।
  13. सी रविशंकर से हटा जिलाधिकारी हरिद्वार का जिम्मा, अपर सचिव वित्त चिकित्सा चिकित्सा शिक्षा तथा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी।
  14. आनंद स्वरूप से हटा जिलाअधिकारी पिथौरागढ़ का प्रभार, अपर सचिव ग्राम्य विकास आयुक्त ग्राम विकास तथा निबंधक सहकारिता का जिम्मा।
  15. आशीष कुमार श्रीवास्तव बने अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान एवं तकनीकी निदेशक।
  16. नितिन सिंह भदोरिया से हटा जिलाधिकारी अल्मोड़ा का प्रभार,
  17. आशीष चौहान को मिली जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी।
  18. स्वाति भदौरिया से हटा जिलाधिकारी चमोली का प्रभार।
  19. वंदना सिंह बनी जिलाधिकारी अल्मोड़ा।
  20. हिमांशु खुराना बने जिलाधिकारी चमोली।
  21. आशीष भटगाई बने मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर
  22. सवीन बंसल बने परियोजना प्रबंधक, यूपीएपीयूआरपी।
  23. रामविलास यादव से हटा अपर सचिव समाज कल्याण का प्रभार।
  24. झरना कमठान बनी अपर सचिव समाज कल्याण तथा प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम।
  25. प्रताप सिंह शाह बने अपर सचिव राज्य संपत्ति राज्य संपत्ति अधिकारी।
  26. अरुणेंद्र सिंह चौहान बने अपर सचिव वित्त।
  27. अभिषेक रोहिल्ला बने आयुक्त नगर निगम देहरादून तथा परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी।
  28. योगेंद्र यादव को मिली अपर सचिव सैनिक कल्याण तथा सिंचाई की जिम्मेदारी।
  29. देव कृष्ण तिवारी बने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड।
  30. प्रदीप सिंह रावत बने अपर सचिव समाज कल्याण महिला कल्याण आयुक्त निशक्तजन एवं निदेशक महिला कल्याण,
  31. सुरेश जोशी को सचिव समाज कल्याण निदेशक जनजाति निदेशालय एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग बोर्ड से किया अवमुक्त।
  32. अतर सिंह को दी गयी अपर सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी।
  33. वेरी राम बने अपर सचिव सचिवालय प्रशासन तथा तकनीकी शिक्षा।
  34. संजय सिंह टोलिया को मिली निदेशक जनजाति निदेशालय की जिम्मेदारी

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts