मेडिकल वेस्ट प्लांट के विरोध में उतरा यूकेडी।

कोडारना गांव में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जब शहर वालों ने अपने इलाके में यह प्लांट नहीं लगने दिया तो बेचारे ग्रामीणों के सर पर लाकर यह बला […]

कोडारना गांव में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जब शहर वालों ने अपने इलाके में यह प्लांट नहीं लगने दिया तो बेचारे ग्रामीणों के सर पर लाकर यह बला डाल दी जा रही है।

सेमवाल ने कहा कि उच्चाधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा और यदि यह प्लांट निरस्त नही हुआ तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।

उत्तराखंड क्रांति दल ने आज ग्रामीणों के साथ बैठक में पूरे समर्थन का भरोसा दिया। इस प्लांट के कारण ग्रामीणों के पेयजल स्रोत दूषित हो जाएंगे और वायु प्रदूषण के चलते गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो जाएगी।

कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान तथा अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ग्रामीणों  के साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के मंडल अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी, माजरी मंडल अध्यक्ष श्री जीवानंद भट्ट,  युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुश्री सीमा रावत, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती बीना नेगी, संगठन महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी देवी, महामंत्री श्रीमती शशि बाला तथा सचिव श्रीमती सरिता गुसाईं , उत्तराखंड क्रांति दल युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल, सार्थक सेमवाल, राहुल रावत, उज्जवल कांबोज आदि पदाधिकारी शामिल थे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts