फोन पर इश्क़ । छोटी बहन संग नकदी लेकर पहुंची प्रेमी के पास। प्रेमी निकला नाबालिग

थराली /  लड़की की मोबाइल फोन पर दोस्ती हुई और अपनी छोटी बहन एवं घर में रखे नकदी एवं जेवरातों को लेकर कई सौ किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर दोनों बहनें शादी रचाने विकासखंड के पर्यटन नगरी ग्वालदम में पहुंच गयी सोमवार को दोनों बहनों को हिमाचल पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिन्हें […]

थराली / 

लड़की की मोबाइल फोन पर दोस्ती हुई और अपनी छोटी बहन एवं घर में रखे नकदी एवं जेवरातों को लेकर कई सौ किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर दोनों बहनें शादी रचाने विकासखंड के पर्यटन नगरी ग्वालदम में पहुंच गयी

सोमवार को दोनों बहनों को हिमाचल पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिन्हें हिमाचल पुलिस वापस अपने राज्य में लें जाने की व्यवस्था में जुट गई हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों बहनें हिमाचल जाने के लिए तैयार नही बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई माह के दूसरे पखवाड़े  कांगड़ा जिले के बैजनाथ से दो सगी बहने अपने घर से नकदी एवं जेवरातों के साथ लापता हो गई थी।  जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लड़कियों के भाई ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में करवाई थी।

हिमाचल पुलिस ने दोनों लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों बहनें ग्वालदम में ठहर रही है। लोकेशन ट्रेस करते हुए हिमाचल पुलिस की टीम ने ग्वालदम पहुंचकर दोनों बहनों को एक नेपाली मूल के युवक के घर से बरामद कर लिया है। जिन्हें हिमाचल पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी हैं।

बताया जा रहा हैं कि ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के एक लड़के सूरज पुत्र देवेंद्र जो पिछले कई वर्षों से ग्वालदम में ही रहता हैं, उससे एक बहन शादी करने पहुंची थी।पुलिस के अनुसार नेपाली मूल का युवक दोनों लड़कियों को लेने ऋषिकेश तक गया था।

बताया जा रहा हैं कि, दोनों सगी बहनों में से बड़ी बहिन का संपर्क मोबाइल फोन से ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के युवक से हुआ था और फोन पर ही दोनों का प्यार हो गया।और लड़की घर से नकदी, जेवरातों के साथ ही अपनी छोटी बहन को लेकर ग्वालदम आ गई है।

बताया जा रहा हैं कि जहां लड़की बालिग हैं वही युवक नाबालिग हैं।जिस कारण उन दोनों की शादी नही हो पा रही हैं। हालांकि लड़की शादी करने की जिद पर अड़ी हुई हैं।

इस संबंध में हिमाचल पुलिस की टीम के एएसआई सुरजीत कुमार ने बताया कि, लड़कियों के घर से भाग जाने के बाद उनके भाई ने बैजनाथ थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी ।

तहरीर के बाद दोनों लापता बहिनों की पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो उनकी लोकेशन ग्वालदम में मिली,जहां पर दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया हैं।

बताया कि, दोनों को वापस हिमाचल लें जाने की व्यवस्था की जा रही हैं। जहां पर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उनके बयान दर्ज करवाए जाएंगे, उसी के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बताया कि 21जुलाई को थाना बैजनाथ को गुमशुदगी की तहरी मिली थी।उसी के बाद पुलिस लड़कियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई थी।

बताया कि घर से लाई काफी नकदी खर्च कर दिया हैं। इसके अलावा जेवर भी बेच दिए हैं। जिस की जांच की जा रही हैं।इस पुलिस टीम के साथ युवतियों का भाई भी  यहां पहुंचा हैं।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts