शिव मंदिर में खून से लतपथ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप। बहरूपिया बाबा फरार

स्थान / थराली रिपोर्ट / गिरीश चन्दोला थराली विकास खण्ड के चेपड़ो गांव स्थित बेतालेश्वर शिव मंदिर में बुधवार की सुबह खून से लतपथ शव मिलने से सनसनी फैल गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेपडो गांव का  एक स्थानीय निवासी सुबह जब मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचा तो उसने मंदिर परिसर में […]

स्थान / थराली

रिपोर्ट / गिरीश चन्दोला

थराली विकास खण्ड के चेपड़ो गांव स्थित बेतालेश्वर शिव मंदिर में बुधवार की सुबह खून से लतपथ शव मिलने से सनसनी फैल गयी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेपडो गांव का  एक स्थानीय निवासी सुबह जब मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचा तो उसने मंदिर परिसर में बनी कुटिया के बाहर एक खून से लतपथ शव देखा ,जिसकी सूचना उसने ग्रामीणों और पुलिस को दी ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।  मृतक के शरीर पर बने घाव और मौके पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए तहकीकात कर रही है।

शव की शिनाख्त चेपड़ो के ही स्थानीय निवासी महिपाल सिंह बिष्ट उर्फ मुम्बइया उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है । मृतक के परिजनों के मुताबिक महिपाल कल रात भी घर नही पहुंचा था और उनके द्वारा कल से ही उसकी खोजबीन की जा रही थी और सुबह सूचना मिली कि महिपाल का  खून से लतपथ शव मंदिर परिसर में पड़ा है।

स्थानीय लोगो और मृतक महिपाल के परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों पहले से एक बाबा भी मंदिर परिसर में रह रहा था लेकिन घटना के बाद से ही यानी आज सुबह से ही बाबा फरार बताया जा रहा है।

हालांकि सूत्र बताते हैं कि बाबा को सुबह ही देवाल पुलिस ने देवाल के पास से ही पकड़ कर हिरासत में ले लिया है और बाबा से इस हत्या को लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक  खुद इस बात को संदिग्ध बाबा ने भी पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया है कि मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर को उसकी झड़प मृतक महिपाल से हुई थी ।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही थाना थराली से पुलिस को मौके पर भेज दिया गया और पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts