शिव मंदिर में हुए हत्याकांड का आरोपी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे ।

स्थान / थराली रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली विकास खण्ड के चेपडो गाव के बेतालेश्वर शिव मंदिर में  हुए हत्याकांड में  पुलिस ने एक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि, बुधवार को चेपडो शिव मंदिर में चेपडो गांव के महिपाल सिंह बिष्ट उर्फ मुम्बइया का खून से लतपथ शव मिला था, […]

स्थान / थराली

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली विकास खण्ड के चेपडो गाव के बेतालेश्वर शिव मंदिर में  हुए हत्याकांड में  पुलिस ने एक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दे कि, बुधवार को चेपडो शिव मंदिर में चेपडो गांव के महिपाल सिंह बिष्ट उर्फ मुम्बइया का खून से लतपथ शव मिला था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की ।

स्थानीय लोगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेपड़ो शिव मंदिर में पिछले कुछ दिनों से रह रहे एक बाबा पर संदेह हुआ तो देवाल चौकी प्रभारी विनोद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को ही पूछताछ के लिए देवाल बाजार से बाबा को हिरासत में ले लिया । लगभग 27 घण्टे की कड़ी पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को  पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि  पुलिस को चेपड़ो हत्याकांड का आरोपी की पहचान करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे।

जिस पर  पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे हत्याकांड के आरोपी बाबा उदय गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी बाबा की उम्र 64 वर्ष बताई जा रही है ।

आरोपी बाबा को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा और प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर बाबा जूना अखाड़ा वाराणसी के रहने वाला बताया जा रहा है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts