चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में जिला समाज कल्याण अधिकारी हुआ गिरफ्तार।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राम अवतार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। राम अवतार सिंह को छात्रवृत्ति घोटाले मामले में गिरफ्तार किया गया हैं ।

उत्तराखंड के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने 2012 – 13 में जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून के पद पर रहे राम अवतार सिंह को शैक्षणिक संस्थाओं को सीधे लाभ पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रवृत्ति घोटाले मामले की जाँच में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई दे रही है।पुलिस लगातार अब ऐसे अधिकारियों पर शिकंजा कसने जा रही है जो इस मामले में संलिप्त पाए जायगे ।

जैसे जैसे पुलिस मामले में खुलासे करने के साथ ही अधिकारीयों पर शिकंजे कस रही हैं वैसे वैसे समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचता जा रहा हैं ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts