युवाओं के लिए ई-गुरु बने देहरादून के विकास शर्मा

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 1 साल से अधिकांश शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर लगभग बंद पड़े हुए हैं, ऐसे में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्तरीय पुस्तकालय की सुविधा नहीं होने से युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पिछड़ रहे हैं। […]

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 1 साल से अधिकांश शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर लगभग बंद पड़े हुए हैं, ऐसे में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है।

खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्तरीय पुस्तकालय की सुविधा नहीं होने से युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पिछड़ रहे हैं। ऐसे युवाओं के लिए पछवादून के गांव सोरना निवासी विकास शर्मा इन दिनों ई गुरु क भूमिका निभा रहे हैं।

इसके लिए विकास शर्मा ने एजुकेशन मास्टर नाम से वेबसाइट बनाई है।

जिसके माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी मुहैया कराई जा रही है।

इस वेबसाइट पर एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षा संबंधी सभी जानकारी दी जा रही है, इसके साथ ही विश्व में घटने वाली घटनाओं की जानकारी भी मौजूद है ।

वेबसाइट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में 1,22,000 से ज्यादा युवा इससे जुड़े हैं।

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के साथ ही पंचायतों को भी डिजिटल बनाने में सहयोग दे रहे हैं।

अभी तक उन्होंने पछवादून की 80 पंचायतों की वेबसाइट बनाई है ।जिसमें ग्राम पंचायत के इतिहास, भूगोल, जानकीकी आंकड़ों के साथ ही विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी मुहैया के साथ ही विकास एड्रेस गुरु वेबसाइट के माध्यम से उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ ही पर्यटन स्थलों और राज्य संबंधी अन्य जानकारी मुहैया कराते हैं।

साथ ही विकास शर्मा अपना एक निजी संस्थान देहरादून स्कूल ऑफ़ ऑनलाइन मार्केटिंग(dsom)भी चला रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts