बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने परिवार समेत किये जागेश्वर धाम के दर्शन

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने अपने परिवार समेत उत्तराखंड के पवित्र पांचवे धाम जागेश्वर के दर्शन किये । उनके साथ इस मौके पर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा भी मौजूद रहे । नड्डा ने परिवार के साथ ‘शिव’ और ‘महामृत्युंजय जाप’ किया । अल्मोड़ा जिले में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने अपने परिवार समेत उत्तराखंड के पवित्र पांचवे धाम जागेश्वर के दर्शन किये । उनके साथ इस मौके पर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा भी मौजूद रहे । नड्डा ने परिवार के साथ ‘शिव’ और ‘महामृत्युंजय जाप’ किया ।

अल्मोड़ा जिले में विश्व विख्यात जागेश्वर धाम बना है । यहां मुख्य शिव मंदिर के अलावा लगभग 125 छोटे बड़े मंदिर बने हुए हैं जहां अलग अलग भगवान विराजमान हैं । नदी किनारे बसे इस मंदिर परिसर में भक्तों को । देवदार वृक्षों के जंगल के बीचों बीच बसे इस मंदिर में आध्यात्म का अनुभव होता है ।

यहां दुर्गा, हनुमान, सूर्य, कालिका, कालेश्वर के मंदिर प्रमुख हैं । प्राचीन मान्यताओं के अनुसार जागेश्वर धाम भगवान शिव की तपस्थली है । उत्तराखंड के चार धामों के बाद जागेश्वर को पांचवे धाम के रूप में मान्यता मिली है । केदारनाथ मंदिर शैली में बनाए गए सभी मंदिर पुरातात्विक और प्रकृत्तिक सुंदरता संजोए हुए हैं । जागेश्वर धाम में ‘शिव’ और उनके ‘महामृत्युंजय रूप’ का मंदिर प्रमुख हैं ।

राष्ट्राध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मंदिर में सपरिवार महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक का पाठ किया । उनके परिवार के साथ यहाँ पहुंचने पर स्थानीय लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया । इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद अजय टम्टा परिवार के साथ रहे । सांसद अजय टम्टा ने कहा कि राष्ट्राध्यक्ष का आना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है । उन्होंने इस क्षेत्र में पूजा की है जो उन्हें उत्साहित किया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts