जीजा साला विवाद। भाजपा नेता ने दी तहरीर ।

जीजा-साले में लेन देन को लेकर टकराव, थाने पहुंचा मामला रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल सतपुली। भाजपा नेता वेदप्रकाश वर्मा उर्फ झबरा भाई द्वारा धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज बना कर धमकाने और वसूली करने के खिलाफ सतपुली थाने में अपने साले के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। सतपुली थाने में दी गई तहरीर के अनुसार वेद […]

जीजा-साले में लेन देन को लेकर टकराव, थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल

सतपुली। भाजपा नेता वेदप्रकाश वर्मा उर्फ झबरा भाई द्वारा धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज बना कर धमकाने और वसूली करने के खिलाफ सतपुली थाने में अपने साले के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

सतपुली थाने में दी गई तहरीर के अनुसार वेद प्रकाश वर्मा सतपुली निवासी द्वारा स्वयं की पत्नी के भाई शिव कुमार वर्मा निवासी गाजियाबाद के विरुद्ध धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज बना कर धमकाने, वसूली करने और अवैध रूप से वसूली के लिए दवाब बनाने तथा प्रतिष्ठा धूमिल करने के आरोप में धारा 420/467/69/501/506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि, अभियुक्त द्वारा वादी के खिलाफ सतपुली थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है, जिसकी जांच की जाएगी।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts