त्रिवेन्द्र ने आप पर साधा निशाना। कहा अपना चेहरा संभाले केजरीवाल

देहरादून।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम किया है।

रुड़की गंगनहर किनारे आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेंद्र ने कहा कि, पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के अनुसार पर्यावरण असंतुलन के कारण करीब 8 करोड़ लोग बीमार हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि, इसी कड़ी में पौधारोपण की शुरुआत की गई है। जिसमें पीपल, बरगद, नीम आदि के ऐसे पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि, एक लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य है। रक्तदान का आह्वान भी किया था। जिसमें युवाओं ने उत्साह दिखाया। अब सितंबर में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है, इस स्थिति में सभी युवा ब-चढ़कर रक्तदान करें।

आम आदमी पार्टी के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, केजरीवाल अपना चेहरा सम्भाल ले, उन्होंने दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम किया है। उत्तराखंड की जनता उनके मंसूबों को जान चुकी है। उत्तराखंड की जनता ने कभी क्षेत्रीय दलों को मान्यता नही दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts