अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी करेंगे हल्ला बोल।

रोडवेज कर्मी लंबे समय से अपनी मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। परिवहन निगम कर्मचारियों ने कहा कि परिवहन निगम में कार्यरत संविदा विशेष श्रेणी  तकनीकी कर्मियों के रिक्त चल रहे पदों के सापेक्ष नियमित किया जाए।

परिवहन निगम में कार्य के दौरान मृतक कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मृतक आश्रित के रूप में नियमित भर्ती की जाए ।

परिवहन निगम से सेवानिवृत्त मृतक कर्मियों को उनके विभाग से मिलने वाले नकदीकरण ग्रेच्युटी की धनराशि का भुगतान किया जाए।

आपको बता दें कि अब कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट पड़ा है।कर्मचारियों ने दिनांक 21/8/2021 को प्रदेश के सभी डिपो, शाखाओं पर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है ।

आपको बता दें कि इसी क्रम में दिनांक 23/8/2021को हरिद्वार रोड कार्यशाला से विधानसभा रैली के माध्यम से कूच किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts