शर्मनाक : महिला जेई से यौन उत्पीड़न के आरोप में जिला विकास अधिकारी गिरफ्तार

बिजेंद्र राणा  महिला जेई (अवर अभियंता) के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) की गिरफ्तारी हुई हैं  । मुंशिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं  । दरअसल, उत्तरकाशी के पुरोला में मनरेगा में तैनात महिला जेई (अवर अभियंता) के साथ छेड़छाड़ और […]

बिजेंद्र राणा 

महिला जेई (अवर अभियंता) के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) की गिरफ्तारी हुई हैं  । मुंशिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं  ।

दरअसल, उत्तरकाशी के पुरोला में मनरेगा में तैनात महिला जेई (अवर अभियंता) के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। यदि आरोपी के खिलाफ कोई अन्य शिकायत आई तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानिए पूरा मामला : 

उत्तरकाशी के प्रभारी डीडीओ ने पुरोला में तैनात महिला जेई को बीते रोज ट्रांसफर के मामले में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बुलाया। जहां आरोपी ने महिला जेई पर जबरन सम्बन्ध बनाने का दबाव डाला। इस पर जेई ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जबरन पकड़ते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला जेई ने बमुश्किल भागकर आरोपी से इज्जत बचाई।

इसके बाद मामले में महिला जेई ने आरोपी के खिलाफ पुरोला थाने में तहरीर दी थी। शर्मनाक घटना के बाद क्षेत्रीय जनता गुस्से में है।

बता दें कि लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कल ही कर दी थी। इस पर पुलिस ने प्ररथामिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आज सुबह सबेरे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को पुरोला में मुंशिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ उत्तरकाशी विकास भवन, मोरी आदि जगह से भी कई आरोप चर्चा में आ गए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts