ऐरी के नेतृत्व में यूकेडी ने दिया डीएलएड बेरोजगारों को समर्थन

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने डायट डीएलएड बेरोजगारों के धरना स्थल पर जाकर उन्हें अपना समर्थन व्यक्त किया। लगभग 1 महीने से शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में अपनी नियुक्ति को मांग को लेकर धरने पर डटे डायट डीएलएड बेरोजगारों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त […]

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने डायट डीएलएड बेरोजगारों के धरना स्थल पर जाकर उन्हें अपना समर्थन व्यक्त किया।

लगभग 1 महीने से शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में अपनी नियुक्ति को मांग को लेकर धरने पर डटे डायट डीएलएड बेरोजगारों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यूकेडी उनकी मांगों का समर्थन करती है।

यूकेडी अध्यक्ष ऐरी ने बेरोजगारों को हर तरह के समर्थन का आश्वासन दिया तथा उनकी मांग को लगातार उठाते रहने के प्रति आश्वस्त किया।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि जल्दी ही डीएलएड बेरोजगारों को लेकर यूकेडी का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सचिव से मिलेगा और शीघ्र नियुक्ति की मांग करेगा।

धरना स्थल पर समर्थन देने वालों में यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, भानु प्रकाश जोशी, दिनेश जोशी और गजेंद्र लोहिया आदि शामिल थे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts