युवक ने गाड़ी से उतरकर पिण्डर नदी में लगाई छलांग। खोजबीन जारी।

स्थान / थराली रिपोर्ट / गिरीश  चंदोला थराली बाजार में बुधवार को एक व्यक्ति ने अचानक ही गाड़ी से उतरकर पिण्डर नदी पर बने मोटरपुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक छलांग लगाते ही पिण्डर नदी की तेज धारा में बहने लगा । स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना थाना थराली को दी, जिसके बाद […]

स्थान / थराली

रिपोर्ट / गिरीश  चंदोला

थराली बाजार में बुधवार को एक व्यक्ति ने अचानक ही गाड़ी से उतरकर पिण्डर नदी पर बने मोटरपुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक छलांग लगाते ही पिण्डर नदी की तेज धारा में बहने लगा ।

स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना थाना थराली को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी । पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य के लिए एसडीआरफ को भी बुलाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष ध्वज्वीर सिंह पवार ने बताया कि, थराली मुख्य बाजार पुल से एक युवक ने पिंडर नदी पर छलांग लगा दी । युवक का नाम संजय गुसाईं पुत्र हरचन सिंह गुसाईं उम्र 42  निवासी तुंगेश्वर का है।

युवक की तुंगेश्वर में जरनल स्टोर की दुकान बताई जा रही है। युवक की खोजबीन पिंडर नदी के तट पर की जा रही है। वहीं युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts