खुशखबरी : उपनल कर्मचारियों के हितों के लिए जल्द बड़ा फैसला लेगी सरकार ।

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में उपनल के जरिए तैनात 22 हजार से अधिक कर्मचारियों को लेकर सरकार जल्द फैसला करेगी। इस संदर्भ में कैबिनेट की सब कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। वित्त व न्याय की राय के बाद जल्द इस रिपोर्ट को कैबिनेट में रखा जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मानसून […]

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में उपनल के जरिए तैनात 22 हजार से अधिक कर्मचारियों को लेकर सरकार जल्द फैसला करेगी। इस संदर्भ में कैबिनेट की सब कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है।

वित्त व न्याय की राय के बाद जल्द इस रिपोर्ट को कैबिनेट में रखा जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मानसून सत्र के तीसरी दिन विधानसभा में कहा कि, सरकार उपनल कर्मियों के हितों के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि, सब कमेटी के दौरान भी उपनल कर्मचारियों के पदाधिकारियों से राय ली गई है और जल्द सरकार कर्मचारियों के हित में कोई फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि, सरकार को उपनल कर्मियों की चिंता है और इसीलिए आदेश दिए गए हैं कि, उपनल कर्मियों को हटाया न जाए।

इसके साथ ही वाणिज्यकर विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को भी दूसरे विभागों में उपनल कर्मी के रूप में समायोजित करने का निर्णय लिया गया है।

बुधवार को धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने उपनल कर्मचारियों का मुद्दा उठाते हुए उन्हें नियमित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि, उपनल कर्मियों ने कोविड काल में बहुत मुश्किल परिस्थितियों में कम वेतन पर उल्लेखनीय कार्य किया, लेकिन सरकार उन्हें लगातार हटा रही है।

उन्होंने समान कार्य के बदले समान वेतन के साथ ही सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर किए गए वाद को भी वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि, सरकार के दो-दो मंत्रियों के आश्वासन पर उपनल कर्मियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। सरकार के कदम से नाराज उपनल कर्मी फिर से आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार जल्द उपनल कर्मियों को नियमित करे और समान कार्य के बदले समान मानदेय दिया जाए।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts