शर्मनाक : शादी का झांसा देकर सुपरवाइजर ने महिला से किया दुष्कर्म ।

हरिद्वार:  हरिद्वार की एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने सुपरवाइजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।. महिला ने आरोपी पर उसके साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने सिडकुल थाना पुलिस में इस बारे में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि,फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने उसे शादी […]

हरिद्वार: 

हरिद्वार की एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने सुपरवाइजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।. महिला ने आरोपी पर उसके साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है।

महिला ने सिडकुल थाना पुलिस में इस बारे में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि,फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया हैं । साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया है की जब आरोपी से शादी की चर्चा की गई तो उसने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। महिला द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार , एक महिला जो सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है, उसने अपनी तहरीर में बताया कि इसी साल उसकी फैक्ट्री के सुपरवाइजर हिमांशु सिंह से उसकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद बीते मार्च के महीने में हिमांशु ने जन्मदिन बताकर उसे अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया।विरोध करने पर हिमांशु ने महिला से शादी करने की बात कही।

वहीं, कुछ दिन पहले ही हिमांशु से महिला ने शादी को लेकर बात की, जिससे आरोपी हिमांशु आग बबूला हो गया। उसने महिला के साथ गाली-गलौज की और उसे धमकी दे कर वहां से भागा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस द्वारा मामले की जाँच शुरू कर दी गयी हैं।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts