अक्षय ऊर्जा के नाम पर किया जा रहा ग्रामीणों की भूमि पर अवैध कब्जा। प्रसाशन व जनप्रतिनिधि मौन ।

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली :  यदि सख्ती से भू कानून तुरंत लागू न किया गया तो पहाड़ की जमीनें होटल , अक्षय ऊर्जा आदि रोजगार के नाम पर बाहरियों द्वारा कब्जा दी जाएंगी । बात पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर प्रखंड में लग रहे अक्षय ऊर्जा प्लांट की है, जहाँ पर कई कई बाहरी लोगों […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली : 

यदि सख्ती से भू कानून तुरंत लागू न किया गया तो पहाड़ की जमीनें होटल , अक्षय ऊर्जा आदि रोजगार के नाम पर बाहरियों द्वारा कब्जा दी जाएंगी ।

बात पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर प्रखंड में लग रहे अक्षय ऊर्जा प्लांट की है, जहाँ पर कई कई बाहरी लोगों द्वारा अक्षय ऊर्जा प्लांट लागये जा रहे हैं व इस प्लांट की आड़ में प्लांट वालो के द्वारा ग्रामीणों के चारागाह कैसरीन भूमि व कई नाप खेतो को कब्जा दिया गया। साथ में यहाँ हजारो की संख्या में पेड़ भी काटे गए हैं ।

यूकेडी नेता शान्ति भट्ट आजकल चौबट्टाखाल विधानसभा दौरे पर है । शांति भट्ट ने बताया कि, यदि जल्द उत्तराखंड में भू कानून लागू नहीं किया गया तो बाहरी लोगों पहाड़ की पूरी भूमि पर कब्जा करेंगे जो हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए घातक साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इस अक्षय ऊर्जा प्लांट के नाम पर जो कैसरीन भूमि चारागाह व नाप भूमि प्लांट वालो ने कब्जाई है। इसका पता प्रसाशन को भी है जनप्रतिनिधियों को भी है लेकिन शासन के दबाव में इस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है।

इस मामले में उत्तराखंड क्रांति दल जल्द बड़ा आंदोलन चलाएगी, पहाड़ो में जबरन कब्जे नही सहे जाएंगे।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts